फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के सात मिल नहर पुलिया के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार में आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बलुवापुर जाने वाले मार्ग पर नहर में जा गिरा। हादसे के समय ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। चालक अरुण पासवान निवासी मालीपुर थाना हुसैनगंज ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सवार शेरा पासवान पऔर गोलू पटेल भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। गंभीर घायल अरुण पासवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत स्थिर है। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...