रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कांके सुकुरहुट्टू के रहने वाले अनिल कुमार से साइबर अपराधियों ने सोलर पंप व ट्रैक्टर देने का झांसा देकर उनसे 1.52 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में अनिल ने सुमन मिंज के विरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अनिल ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें 18 मार्च को फोन किया। बताया कि कृषि विभाग की तरफ से एक ट्रैक्टर दिया जाएगा। तरह-तरह का झांसा देकर उनसे 1.52 लाख रुपए ले लिया। लेकिन न तो उन्हें सामान मिला और न ही पैसे ही वापस हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...