ट्रैक्टर दीवार से टकराया, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, जुलाई 2 -- कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के मोड़ लेते समय दीवार से टकराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक दूसरे रास्ते की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, ट्रैक्टर की क्षतिग्रस्त स्थिति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल फोटो की जानकारी संज्ञान में आई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.