मुरादाबाद, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कंपनी के नाम पर भरोसा दिलाकर करीब 43.79 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर अब मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित निवासी ग्राम नगलिया ने न्यायालय में दी गई प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने ट्रैक्टर खरीदने के लिए हानिया इंटरप्राइजेजसे संपर्क किया था। कंपनी के प्रोपराइटर रफीक अहमद और उनके सहयोगियों इकराम व शकील ने उसे ट्रैक्टर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस के माध्यम से पीड़ित से कुल 43,79,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी ट्रैक्टर नहीं दिया गया और बहाने बनाए जाते रहे। पीड़ित का कहना है कि बाद में आरो...