ट्रैक्टर ट्रोली ने ब्रीजा कार में मारी टक्कर, तीन घायल
मथुरा, जुलाई 13 -- थाना कोसीकलां अंतर्गत हाइवे पर नवीपुर कट के समीप दिल्ली से आगरा की ओर जाते समय रविवार सुबह ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर और ब्रीजा कार में जबरदस्त टक्कर हो गयी। इसके चलते ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गये तो हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को भेज क्रेन की मदद से वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव वाहिदपुर, फतेहपुर निवासी राम प्रकाश ने पुलिस को कंट्रोल के माध्यम से नवीपुर कट के समीप हादसे की सूचना दी। इसमें अवगत कराया कि दिल्ली की ओर से आते समय हाइवे पर नवीपुर कट के समीप उनकी ब्रीजा कार में ईटों की ट्रॉली लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते कार क्षतिग्रस्त हो गयी और ट्रॉली पलटने से रोड पर ईटें बिखरने से जाम लग गया। इससे वाहनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.