मथुरा, जून 1 -- थाना शेरगढ़ अंतर्गत छाता रोड पर मन्नत ढाबे के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ अजय किशोर ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा 11 बजे बाइक सवार युवक नासिर निवासी पुरानी सब्जी मंडी, व्यापारी मोहल्ला, शेरगढ़ जा रहा था, तभी छाता शेरगढ़ रोड मन्नत ढाबे के सामने ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। कंट्रोल से सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार को सीएचसी छाता पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्...