सीतापुर, दिसम्बर 18 -- पिसावां। के मुताबिक पिसावां के भगवानपुर में बुधवार रात कोहरे के बीच तेज रफ्तार- ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे पिकअप को पास देने के दौरान हादसा हुआ है। पिसावां के भगवानपुर निवासी अजय कुमार बुधवार रात गन्ना उतारकर ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। कोहरा अधिक होने के कारण कुछ दूर भी साफ देखना मुश्किल था। रात करीब आठ बजे वह कुतुबनगर पहुंचे थे तभी पीछे से आए पिकअप सवार ने पास लेने के हॉर्न बजाया। अजय ने पास देने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर किनारे किया वह अनियंत्रित हो गया। जब तक अजय ट्रैक्टर संभाल पाता ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट नीचे गहरी खाई में जाकर पलट गया। अजय ट्रैक्टर के नीचे दब गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.