बिजनौर, फरवरी 3 -- वन विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर एक व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर साहूवाला वन कर्मियो के साथ गाली गलौच व मारपीट की। वन दारोगा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। साहूवाला वन रेंज के अंतर्गत मदपुरी वन चौकी पर तैनात वन दरोगा राजकपूर ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह वनकर्मियों की टीम के साथ वन अपराध रोकने हेतु शेरगढ़ खदरी सेंट कॉन्वेंट स्कूल के पास निगरानी कर रहें थे। तभी उन्हें जंगल की तरफ से एक रेत भरा ट्रैक्टर-ट्राली आता दिखाई दिया। ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने वह ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर गाली-गलौच करते हुए भाग गया। तभी दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पीछा करने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गेहूं के खेत में जा घुसा। चालक से पूछताछ करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.