हापुड़, दिसम्बर 8 -- थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।गंभीर अवस्था में उन्हें मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल रेफर किया गया परंतु रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय रिहान पुत्र उस्मान, निवासी मोहल्ला हाता, और उसका दोस्त फेज उर्फ गोलू पुत्र अनीस उर्फ मुन्ना, उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी मोहल्ला शेखान, बाइक से स्योहारा स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब दोनों टांडा बेरखेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा ले जाया गया। जह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.