ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत
गोपालगंज, मई 22 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के सासामूसा एनएच-27 स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बरौली थाने के सरेया नरेन्द्र गांव निवासी बंशी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार था। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के सुरेश ठाकुर के पुत्र अमरेश ठाकुर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: स्टेट हाइवे पर मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में ही रंजय कुमार की मौत हो गई। वहीं अमरेश ठाकुर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.