बाराबंकी, मार्च 13 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना हैदरगढ़ के ही चौबीसी गांव निवासी शुभम (22) पुत्र राम मिलन बाइक से घर जा रहा था। गोसूपुर कट के पास आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवर टेक करते समय बाइक उससे टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.