ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी कार, एक घायल
बदायूं, जून 24 -- बिसौली-बिल्सी मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलटकर छत के बल घूम गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार से धुआं निकलने लगा, जिसे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बुझा दिया। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में परौली निवासी ब्रजेश घायल अवस्था में मिला, जिसे सीएचसी भेजा गया। वहां से डाक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए बदायूं रेफर कर दिया। एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। कोतवाल कमलेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी कार, एक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.