सहारनपुर, मार्च 21 -- देवबंद। स्टेट हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बोलेरो कार चालक 40 वर्षीय गुरविंद्र सिंह की मौत हो गई। कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। शुक्रवार को हाईवे स्थित नितारा पैलेस के पास सहारनपुर की ओर से आई बोलेरो ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, चालक सहारनपुर के शारदा नगर निवासी गुरविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुतसबिक बोलेरो में कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.