ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
खगडि़या, जून 15 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भरपुरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बाइक बदला घाट की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.