बदायूं, अप्रैल 21 -- ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से टक्कर हो गई। हादसे में छह माह की मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी रुदायन में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार सवार कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे बजे बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बंटी धर्म कांटे के पास हुआ। उझानी कोतवाली के बसोमा गांव के रहने वाले ऋतिक अपने मोहल्ले के लोगों के साथ इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समदपुर गांव में भांजी प्रीति की शादी में शामिल होने और भात की रस्म पूरी करने के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार से टकराने के बाद पलटी ट्रॉली, मां-बेटी की मौत, छह घायल ट्राली में 35 लोग सवार थे। बिजनौर हाईवे पर बंटी धर्म कांटे के पास सामने से आ रही एक अन्य दूल्हे की कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर...