ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, महिला की मौत, पति गंभीर
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र में ममरी-कस्ता रोड पर रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम शहाबुद्दीनपुर में रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के पास शादी में जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली और सामने से आ रही वैगनआर कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि जिला सीतापुर के थाना महोली क्षेत्र के गांव लालपुर सीकटीहा मेटनपुर निवासी सुनील कुमार अपनी 33 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी, साढू महेश कुमार और 8 वर्षीय बेटी नित्या के साथ वैगनआर कार से ग्राम ममरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- लखीमपुर में थार का कहर; बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, भाभी घायल रात करीब 9 बजे जैसे ही उनकी कार शहाबुद्दीनपुर के पास पहुंची तभी सामने से आ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.