ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर श्रमिक की मौत
मिर्जापुर, जून 18 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर श्रमिक की मौत हो गई। वह अपने खेत में ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के गलरिया गांव निवासी 63 वर्षीय पगल धरकार श्रमिक थे। वह सुबह अपने घर के पास जेसीबी मशीन लगवाकर खेत में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिरवा रहे थे, तभी खेत पर मिट्टी लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचा। चालक ने खेत में खड़े श्रमिक पगल धरकार पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर,चालक की दर्दनाक मौत मृतक के पुत्र रवि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुत्र रवि ने बताया कि खेत में मिट्टी गिरा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.