ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर किशोर की मौत, चक्काजाम
कौशाम्बी, जून 15 -- सरायअकिल के कोटिया गांव के समीप ट्रैक्टर से गिरा किशोर ट्रॉली से कुचल गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया, वह चालक को बचा रही है। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव का अंतिम संस्कार कराया। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास निवासी दीपू (15) पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ झरियार तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दो बड़े भाई गांव में ही रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि दीपू गोराजू गांव स्थित ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। यह भी पढ़ें- हादसे में दिव्यांग की मौत मामले में टैक्टर चालक पर रिपोर्ट रविवार की देर रात दीपू ट्रैक्टर-ट्रॉली में भट्ठे से ईंट लोड कर साथी मजदूरों के साथ प्रयागराज उतारने जा रहा था। रात करीब साढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.