ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर चालक की मौत
लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, संवाददाता। शारदा नगर के रजनीखंड में शुक्रवार सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय चालक उसी में फंस गया। लोगों की मदद से उसे निकालकर लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।रायबरेली बछरावां के मदन टिशू गांव निवासी तेजभान प्रजापति का बेटा राजकुमार (22) ट्रैक्टर का चालक था। शुक्रवार भोर साढ़े पांच बजे वह ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेक आशियाना के शारदा नगर रजनीखंड आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह ट्रैक्टर ट्रॉली बैक कर रहा था। तभी ट्रैक्टर और ट्राली के बीच का हुक टूट गया, जिससे ट्रैक्टर का हिस्सा ऊपर उठ गया। फिर चालक ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच फंस गया। चालक को ट्रैक्टर में फंसा देख आसपास मौजूद लोग और मजदूरों ने उसे बाहर निकाला। परिजनों को सूचना देने के साथ ही तुरंत उसे लेकर आशियाना स्थित लोकबंधु राजनाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.