कौशाम्बी, जून 19 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावां हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में उस पर सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। तीन को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना का विवरण बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र स्थित सिमोनी गांव के करीब 25 से 30 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर संगम स्नान करने गए थे। वापस लौटते वक्त बुधवार रात कुम्हियावां हाईवे पर पहले से खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पिकअप पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों क...