ट्रैक्टर-ट्रॉली में न रिफ्लेक्टर था न पार्किंग लाइट, भिड़ा था पिकअप
कौशाम्बी, जून 20 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावां हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ था। आरोप है कि उस वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में न रिफ्लेक्टर लगा था और न ही पार्किंग लाइट जल रही थी। इसी के कारण पिकअप पीछे से जाकर उसमें भिड़ गया था। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए थे, जिनमें चार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र स्थित सिमोनी गांव के करीब 25 से 30 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर संगम स्नान करने गए थे। वापस लौटते वक्त बुधवार रात कुम्हियावां हाईवे पर पहले से सड़क किनारे खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पिकअप पीछे से जा भिड़ा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में 10 श्रद्धालुओं को चोटें आई थीं। इसमें अंशू पुत्र रोहित, रन्नो पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.