उरई, मई 4 -- कुठौंद। सोमवार को औरैया-जालौन मार्ग पर ग्राम दौन बिचौली के पास एक सड़क हादसे ने कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया और ट्रैक्टर चालक घायल हुआ। ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली मौके पर ही पलट गई और उसमें लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक सचिन अवस्थी निवासी लोना थाना जालौन को सामान्य चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए जालौन भेजा गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत ट्रैक्टर के मालिक उमेश सिंह, निवासी हथैरी थाना जालौन बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने त्वरित कार्रवाई करते ...