गोपालगंज, अप्रैल 25 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामूसा गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर ले जाई जा रही 62 लीटर शराब जब्त कर ली। शराब ट्रैक्टर-ट्रॉली में बने धानकुट्टी मशीन के अंदरूनी हिस्से में छिपाकर रखी गई थी। इस दौरान टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सासामूसा वार्ड 3 निवासी हिरालाल राम के रूप में की गई है। इधर,उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवा नहर के समीप से 216 लीटर शराब के साथ एक कार भी जब्त की। इस दौरान टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के जगिरहां वार्ड 10 निवासी जय कुमार सिंह और लुधियाना के जीवन नगर थाना क्षेत्र के चंडीगढ़ रोड स्थित परमजीत नगर निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.