हाथरस, जनवरी 23 -- गुरुवार की तड़के सादाबाद के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टेंपों जा घुसा। जिसमें एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव रसगंवा का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह रसगंवा निवासी 35 वर्षीय किसान पंकज कुमार पुत्र राजनारायण मिर्च लेकर सादाबाद की सब्जी मंडी आ रहा था। तभी सादाबाद के आगरा अलीगढ़ मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास टेंपो पीछे से ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसा। जिससे किसान पंकज की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान की मौत हो जाने की जानकारी परिजनों को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.