गोरखपुर, मार्च 20 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार स्थित फोरलेन क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में मिट्टी से लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के खरचा निवासी डंपर चालक अशोक कुमार (40) पुत्र ज्वाला प्रसाद कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के महुआरी से मिट्टी लादकर पिपराइच के कोनी स्थित निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास पर जा रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा बाजार के फोरलेन क्रॉसिंग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पार कर रही थी। उसे बचाने के प्रयास में डंपर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.