हमीरपुर, अप्रैल 3 -- मौदहा, संवाददाता। खेत से थ्रेसरिंग के बाद फसल लेकर घर रखने के बाद वापस लौट रहे किसान की गांव के बाहर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे निकालकर सीएचसी लेकर भागे थे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से किसान के घर कोहराम मच गया है। थानाक्षेत्र के रतौली गांव निवासी 35 वर्षीय संजय साहू पेशे से किसान है। उसके खेतों में गेहूं की थ्रेसरिंग हो रही है। शुक्रवार की शाम को संजय थ्रेसरिंग के बाद फसल लेकर घर आया था। फसल घर में रखवाने के बाद संजय वापस ट्रैक्ट ट्रॉली लेकर खेतों की ओर जा रहा था। शाम करीब सात बजे के आसपास गांव के बाहर निकलते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके नीचे संजय दब गया। चीख-पुकार सुनकर...