ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक समेत नौ लोग घायल
लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ,संवाददाता। मलिहाबाद के ग्राम मुजासा के निकट शनिवार सुबह आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार चालक समेत नौ मजदूर दब कर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। चार की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक संजय (22) ने बताया कि सभी लोग मोहान तिराहे की तरफ एक बाग में मजदूरी पर आम तोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मुजासा गांव के पास नियंत्रण बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के लिए स्थानीय लोग दौड़ पड़े। जानकारी मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में चालक संजय के अलावा अंकित (21...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.