हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। पिहानी थाना के जहानीखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार की रात नेशनल हाईवे पर गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन को सामान्य कराया जा सका। बताया गया कि गुरुवार की रात को डेल पण्डरवा गांव के निकट गन्ना लदे ट्रक और डंपर में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया पर कुछ देर बाद गन्ने से लदी ट्रॉली पलट गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया और वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। बताते हैं कि इस दौरान कई घंटे जाम लगा रहा। इससे सैकड़ों वाहन चालक फंसे रहे। हालांकि जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र यादव का कहना था कि आधा एक घंटा जाम की स्थिति बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.