रुडकी, मार्च 28 -- रुड़की। बोट क्लब से गणेशपुर पुल की ओर नहर पटरी से जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली शनिवार देर शाम अचानक अनियंत्रित होकर मंत्री प्रदीप बत्रा के कार्यालय के सामने पलट गई। हादसे में कार्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...