संभल, मार्च 20 -- कोतवाली क्षेत्र गांव रुस्तमपुर उघिया में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इकलौती बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर उघिया निवासी जुगेन्द्र व उनका छोटा भाई जयप्रकाश पुराने मकान से नए मकान में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डाल रहे थे। ट्रैक्टर पर जुगेंद्र के साथ छोटे भाई की मासूम बेटी खुशी भी बैठी थी। जैसे ही ट्रैक्टर चढ़ाई पर चढ़ा, अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्ची नीचे गिर गई और ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि खुशी अपने माता-पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.