रामपुर, जून 21 -- गुरुनानक कॉलोनी निवासी मोर सिंह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते हैं। शाम के समय वह कार से घर जा रहे थे। कार में उनके साथ मौहल्ला सोमवार की बाजार निवासी उनके दोस्त मनोज भी सवार थे। केमरी तिराहे के निकट सामने से आ रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मोर सिंह हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दो वाहनों को कब्जे में कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में मारी टक्कर,दो घायल अभी घायल पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। यह भी पढ़ें- सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

हिंदी हिन्दु...