सीतापुर, मार्च 27 -- खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद स्थित रहीमाबाद के पास पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार नौ मजदूर चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। खैराबाद के पकरिया ढीला निवासी मजदूर महेंद्र, गुलशन कुमार, धीरज, रोहित, विक्रम, सुखलाल, अरविंद, शिवलाल व रवि काम कर ऑटो से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे वह खैराबाद के रहीमाबाद पुल पर पहुंचे ही थे तभी खैराबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसा देख चीख पुकार मच गई। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक भाग निकला। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां महेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अनिल सिंह सिंह के मुता...