लखनऊ, मार्च 3 -- होली पर लौट रहे थे अपने घर, परिजनों में मचा कोहराम दोनों शवों की हुई पहचान, पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा बहराइच, संवाददाता । बौंडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में होली मनाने घर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान नथुवापुर निवासी अखिलेश और बिठौरा निवासी मेहंदी हसन के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ में मजदूरी करते थे और सोमवार देर रात ऑटो से अपने घर होली का त्योहार मनाने आ रहे थे। यह घटना मनेरी गोहनिया गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन सहित मौके से फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.