बरेली, मार्च 19 -- हाफिजगंज। ट्रैक्टर ट्रॉली ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उस पर बैठी कई सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली अपने कब्जे में ले ली है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी शंकर लाल ने बताया कि बुधवार को वह गांव से सवारियां लेकर नवाबगंज जा रहे थे। राजघाट भट्ठे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में फरीदापुर की राधा देवी, शंकर लाल, दुर्गेश मोरिया समेत छह लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...