ट्रैक्टर-ट्रॉली दुघर्टनाग्रस्त होने से किसान की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, मई 18 -- चंदक/मंडावर। थाना मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के सीमला निवासी एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार रात नौ बजे थाना मंडावर क्षेत्र के गांव सीमला निवासी 21 वर्षीय मिथुन सैनी पुत्र सत्यपाल सैनी अपने गांव निवासी नौबहार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से तरबूज और खरबूजे बेचने मुजफ्फरनगर मंडी जा रहा था। जैसे ही वे मुजफ्फरनगर के नजदीक पेपर मिल के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली को जोड़ने वाली ज्वाइंट पिन (गुल्ला) टूटने से ट्रैक्टर ट्रॉली दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। यह भी पढ़ें- वर्ष 2024 में सड़क हादसे में नौ लोगों की एक साथ गई थी जान इसमें मिथुन की ट्रॉली के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। इससे परिजनों में कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.