हमीरपुर, अप्रैल 2 -- सरीला। थाना जरिया के पवई गांव में एक सप्ताह पूर्व घर के बाहर खड़ा ट्रॉली चोरी हो जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित किसान भानसिंह उर्फ दीपू की तहरीर पर गांव के ही फिरोज के विरुद्ध चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया है। भानसिंह उर्फ दीपू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 मार्च को रात में अपना ट्रैक्टर ट्रॉली घर के बाहर खड़ा करके सो गया और सुबह जब उठा तो घर के बाहर से ट्रैक्टर ट्रॉली गायब थी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय का कहना है कि किसान की तहरीर पर आरोपी युवक फिरोज के विरुद्ध ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.