हरदोई, मार्च 29 -- सांडी। एक किसान के दरवाजे से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हल्का इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि गांव ढोड़पुर निवासी दलवीर ने रविवार को दर्ज कराए मुकदमे में कहा था कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली पड़ोसी गांव गुलारियन पुरवा निवासी विनोद के दरवाजे पर खड़ा था, जिसे गांव के ही आलोक ने देर रात चोरी कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आलोक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुंदरौली रजवहा के पास एक खेत में छिपाकर खड़ा किए हुए है। इस पर पुलिस ने सोमवार सुबह मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा और गेहूं के...