सीतापुर, अप्रैल 29 -- कोतवाली देहात इलाके में हुई घटना सीतापुर। कोतवाली देहात स्थित महमूदपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।आदर्श नगर निवासी सुषमा भार्गव प्राथमिक विद्यालय मदनापुर की इंचार्ज हैं। शिक्षिका सुषमा भार्गव रोज की तरह बुधवार को स्कूटी से विद्यालय जा रहीं थी। वह महमूदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से सुषमा उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। वहीं स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी के मुताबिक ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में ल...