ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सहारनपुर के युवक की मौत, चालक फरार
रुडकी, जुलाई 1 -- मंगलौर, संवाददाता। नारसन कलां के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात नारसन कलां के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.