ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, डेढ़ घंटे जाम
मऊ, मई 6 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के पूर्वी रेलवे फाटक पर बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने फाटक के गेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रेलवे फाटक का गेट क्षतिग्रस्त हो गया और आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में फाटक को अस्थायी रूप से ठीक किया। फाटक बंद रहने के कारण दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे-बड़े वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, एंबुलेंस, बाइक व साइकिल सवार लोग जाम में फंसे रहे। रेलवे गेट में खराबी के चलते सुबह 10 बजे मऊ से आजमगढ़ की ओर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को भी प्रभावित परिस्थितियों में आगे बढ़ना पड़ा। फाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.