ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवती की मौत
गौरीगंज, मई 30 -- कमरौली। संवाददाता कस्बे से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रही युवती को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। जिससे युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू की है।थाना क्षेत्र के पूरे ठाकुर दुबे पलिया पश्चिम निवासी 21 वर्षीय सीमा शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दवा लेने के लिए साइकिल से कस्बे में गई थी। जहां से दवा लेकर वापस घर लौटते समय रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना देते रहे। थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.