रुडकी, अप्रैल 9 -- लंढौरा, संवाददाता। रुड़की-लक्सर मार्ग पर गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। लक्सर क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय अमन और 21 वर्षीय अभिषेक बहदराबाद क्षेत्र में एक फैक्टी में काम करते थे। गुरुवार को दोनों युवक बाइक से फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान रुड़की-लक्सर मार्ग पर थिथौला के पास आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने अचानक कट मार दिया। इससे बाइक उसकी चपेट में आ गई।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रुड़की ले जाते समय रास्ते में अमन की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.