उन्नाव, अप्रैल 29 -- शुक्लागंज संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।बता दें कुंवारिया खेड़ा निवासी रामू (40) पुत्र छेदी बाइक से शंकरपुर सहजनी मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहा था। वह अपने जीजा को छोड़ने बनी गांव गया था, इस दौरान वापस लौटते समय पिपरी मोड़ के पास भूसा लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी पल्सर बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामू उछलकर सड़क पर जा गिरा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.