बदायूं, अप्रैल 20 -- शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड पर किसरुआ गांव के पास हुआ। वरसुनिया गांव निवासी हरवीर 18 वर्ष पुत्र अतरपाल गांव के ही रहने वाले नेम सिंह 22 वर्ष पुत्र सौदान के साथ उझानी कोतवाली क्षेत्र के बेनी नगला गांव से बारात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पीसीएफ गोदाम के पास पहुंची, तभी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.