संभल, अप्रैल 8 -- असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बुलेट बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई शव दफन कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव मदाला फत्तेहपुर निवासी 22 वर्षीय अफजल पुत्र युसूफ और 24 वर्षीय अल्फैज पुत्र आसिफ बुलेट बाइक पर सवार होकर रविवार देर रात किसी काम से असमोली जा रहे थे। जोया -संभल मार्ग पर सैदपुर जसकोली मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बुलेट को टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल अफजल तथा अल्फैज को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अफजल की मौत हो गई और अल्फैज का इलाज चल रहा है। प...