मथुरा, मार्च 28 -- थाना गोवर्धन के अंतर्गत अड़ींग बाइपास के समीप स्थित श्रीपाद गोशाला की ओर से ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया। डीग, राजस्थान निवासी संतोष अपने भाई सौरभ के साथ बाइक लेकर मथुरा की ओर जा रहे थे। अड़ींग बाइपास के समीप स्थित श्रीपाद गोशाला की ओर से ट्रॉली लेकर निकल रहे ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक से गिर कर दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...