संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के पायलपार के पास शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात सुमित्रानंदन शर्मा पुत्र स्व. महावीर प्रसाद शर्मा खलीलाबाद से अपने मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। पायलपार चौराहे पर मैनसिर चौराहे की तरफ से आ रही अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुमित्रानंदन शर्मा की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.