ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के महुलानी गांव के पास रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक में टक्कर मार सड़क से नीचे पलट गई। इसमें बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी राजाराम (70) घर के ही एक युवक के साथ रविवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी वह महुलानी गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई, जो उसे टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे जाकर पलट गई। इसमें बाइक सवार राजाराम और युवक घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां राजाराम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाइक चला रहे युवक को कम चोट लगी थी।उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.