बांदा, अप्रैल 22 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 30 वर्षीय दिनेश पुत्र रामभरोसे अपने पिता के साथ बाइक से बरछा गांव रिश्तेदारी में निमंत्रण पर जा रहे थे। तभी मोतियारी और राजापुर के बीच नरैनी की ओर से आ रहे गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. चेतना मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित थी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.