मेरठ, मार्च 12 -- गुरुवार सुबह मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर मोती निवासी सुनील पुत्र मरियम उर्फ हरिचंद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उनका भतीजा आकाश पुत्र नंद किशोर अपनी मोटरसाइकिल से मेरठ की ओर जा रहा था। जब वह मेरठ बड़ौत रोड पर क्षेत्र में स्थित एक होटल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्...